आठवी कक्षा की छात्रा का फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके फ़ोटो पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। आठवी कक्षा की छात्रा(14 वर्षीया) के नाम का गलत प्रयोग करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा फेंक फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके फ़ोटो पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा उचित कारवाई की मांग की गई है।मामला थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी गांव का है।दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के भाई ने बताया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा मेरी बहन का फोटो एवं उसके नाम का गलत तरीके से प्रयोग करते हुए फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके फोटो पर आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर उसे बदनाम एवं प्रताड़ित करने के नियत से फेसबुक पर फ़ोटो पोस्ट किया गया है।जिसको लेकर मेरी बहन सदमे में है।तथा पढ़ाई-लिखाई और खाना-पीना छोड़कर खुद के शरीर को भी नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रही है।किशोरी के भाई द्वारा पुलिस को स्क्रीन प्रिंट की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई गई है।इधर धोखाधड़ी,आई टी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग