शिक्षक बहाली का फार्म जमा करने आये अभ्यर्थी की बनियापुर ब्लॉक परिसर से बाइक चोरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। शिक्षक बहाली का फार्म जमा करने आये अभ्यर्थी की बाइक बनियापुर ब्लॉक परिसर से चोरी हो गई।जिसको लेकर पीड़ित ने बनियापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बलिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर निवासी अंकित कुमार तिवारी ने बताया है कि बनियापुर ब्लॉक परिसर में अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर बीआरसी में शिक्षक बहाली का फार्म जमा करने चला गया।कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी।इधर प्रखण्ड मुख्यालय जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थल से बाइक चोरी होने की खबर से स्थानीय लोग हतप्रभ है।साथ ही प्रखण्ड और अंचल कर्मियों सहित रोजमर्रा के कार्यो के लिये मुख्यालय आने वाले लोगों में अपने वाहन की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग