पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास बुधवार की शाम बाइक सवार के द्वारा जान से मारने की नियत साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सीवान में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया घायल साइकिल सवार की पहचान बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी स्व ठाकुर साह का 55 वर्षीय पुत्र विक्रमा साह के रूप में हुई। मामले में गुरूवार को मशरक थाना पुलिस में घायल की पतोहू मीना देवी पति उमेश प्रसाद ने आवेदन दिया जिसमें उसने बहरौली पांडेय टोला गांव के ही दीपक ठाकुर समेत दो लोगों को दुर्घटना में घायल कर जान से मारने के लिए आरोपित किया है। बताया कि उसके ससुर साइकिल से मशरक से वापस घर आ रहें थें कि चंदेश्वर मोड़ के पास दीपक ठाकुर ने बाइक से टक्कर मार घायल कर दिया। थाना पुलिस दिए आवेदन पर जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग