- देवर से हुआ था विवाद, अप्रैल में ही हुई थी शादी
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के सलहा गांव में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने गला दबाकर गुरुवार को कर दी। मृतिका की पहचान प्रीति देवी के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मृतिका के मायके पटना जिले के दानापुर बताया। बताया जा रहा है कि प्रीति की शादी हिंदू रीति रिवाज से 24 मार्च-अप्रैल 2021 को सलाह के संतोष साह के पुत्र अक्षय कुमार से हुआ था गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर देवर से विवाद व झगड़ा हुआ। अचानक उसकी मौत की सूचना गांव वालों को लगी, आसपास के लोग सुन के सन्न रह गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। मृतिका के पति गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी नौकरी करता है।वह अभी घर पर नहीं है। सिर्फ मृतिका के देवर तथा घर के अन्य सदस्य घटना के वक्त घर मे थे बाद में सभी फरार हो गए। हालांकि मृतिका प्रीति देवी के मायके के लोग मुंबई में रहते हैं। जिस कारण अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि घर वाले अभी आवेदन नहीं दिए हैं। इंतजार किया जा रहा है। किसी सदस्य के नहीं आने पर चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग