राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी बाजार स्थित सीएसपी बैंक के संचालक से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की शाम चार लाख पन्द्रह हजार रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धेनुकी बाजार स्थित सीएसपी संचालक बबन साह तरैया स्टेट बैंक से गुरुवार की शाम रुपये लेकर घर लौट रहे थे कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए तरैया पानापुर सड़क पर फकुली पोखरा के पास सुनसान जगह देख उन्हें रोक लिया एवं हथियार का भय दिखाकर रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद सीएसपी बैंक संचालक ने पानापुर थाने पहुँच कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग