संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन चोरों के लिए सेफ ज़ोन बन गया है। जहा से चोरों ने दूसरी बार बीआरसी का ताला तोड़कर वाटर पम्प की चोरी कर लिया है। जिस घटना की प्राथमिकी बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने बताया है कि बीआरसी शाम को बंद कर हम सभी चले गए, सुबह जब बीआरसी खोला गया तो देखा गया कि अंदर से एक कमरा का ताला टूटा हुआ है,वही परिचर ने निरीक्षण में पाया कि वाटर पम्प गायब है। मामले में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया कर वाटर पम्प बरामदगी की गुहार लगाया है। बीईओ ने बताया है कि पिछले 7 सितंबर को भी इसी तरह की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था, वही बीआरसी में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है। बतादे की आस पास के कार्यालयों में प्रायः ऐसे चोरी की घटनाएं घटित होती रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग