राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पंचायत चुनाव: मांझी के 23 पंचायतों में किसकी बनेगी सरकार, फैसला आज

  • 23 पंचायतों के 2 लाख 216 मतदाताओं में 1 लाख 7 हजार 25 ने किया मतदान

राष्ट्रनायक न्यूज़।

छपरा (सारण)। पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों में मतदान समाप्त होने के बाद आज मतगणना किया जाएगा। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि मांझी के 23 पंचायतों में किसकी सरकार बनेगी। मतदान समाप्त होते हीं मुखिया, सरपंच, बीडीसी, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य एवं पच पद के प्रत्याशी अपने जीत-हार का आंकड़ा निकालने में जुटे हुए है। उधर जिला प्रशासन मांझी प्रखंड के मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली है। जानकारी के अनुसार इसबार छपरा स्थित जयप्रकाश इंजिनीयरिंग कॉलेज में काउंटिंग किया जाएगा। काउंटिंग के दौरान लाइव वेबकास्टिंग कराने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि काउंटिंग के दौरान किसी प्रकार से संदेश की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके। मांझी प्रखंड में हुए 23 पंचायतों के करीब दो लाख 216 मतदाताओं में से करीब एक लाख सात हजार 25 मतदाताओं ने वोटिंग किया है। जिसमें करीब 57 हजार 426 महिला और करीब 49 हजार 601 पुरूष मतदाताओं ने वोटिंग किया है। जानकारों का कहना है कि पंचायत चुनाव में पुरूष वोटर के अपेक्षा आधी आबादी वोटिंग करने में काफी सक्रिय दिखी है। हालांकि कि मांझी प्रखंड क्षेत्र में करीब छह ट्रांसजेन्ड वोटर है, जिन्होंने मतदान मे कोई रूची नहीं दिखायी है।

दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद तीसरे चरण के वोटिंग में जुटेगा जिला प्रशासन

जिले के मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों के वोटों की काउंटिंग समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन अब तीसरे चरण के तहत गड़खा प्रखंड के 23 पंचायतों में मतदान एवं काउंटिंग की तैयारी में जुट जाएंगे। हालांकि गड़खा प्रखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी अभी से हीं वोटिंग की तैयारी में जुट गये है। जानकारों की माने तो मांझी में हुए पंचायत आम निर्वाचन के अपेक्षा गड़खा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसबार गड़खा में विभिन्न पंचायतों में कई दबंग एवं रसूकदार लोग चुनाव मैदान में है। और कई पंचायतों में अपने परिजनों को चुनाव मैदान में उतारे है। जिससे अभी से हीं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर काफी चुनौती भरा होगा।

जीत को ले मंदिरों व मस्जिदों में मन्नत मांग रहे है प्रत्याशी

मांझी प्रखंड में वोटिंग के बाद अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर प्रत्याशी मंदिरों व मस्जिदों में मन्नतें मांगने में जुटे है। कई प्रत्याशी तो अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए अति प्रसन्न दिख रहे है। जिनका इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। चौक-चौराहे व चाय-जलपानो की दुकानों पर जीत-हार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गांव के लोग अपने-अपने तरीके से जीत-हार का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे है।

दोपहर के बाद जीत-हार का आने लगेगा रूझान

मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों की वोटों की गिनती छपरा स्थित जेपी इंजिनीयरिंग कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में शस्त्र पुलिस बल तैनात किये गये है। जानकारों का मानना है कि सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होने के बाद 10 बजे के बाद जीत-हार का आंकड़ा सामने आने लगेगा। दोपहर होते होते जिला पाषर्द पद का भी रूझान सामने आने लगेगा। वहीं सरपंच व पंच की मतगणना में का रूझाने तीन बजे के बाद हीं आने संभावना जतायी जा रही है।

काउंटिंग हॉल में पदवार होगी वोटों की गिनती

जिले के मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों के मुखिया, सरपंच बीडीसी, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के वोटों की गिनती के लिए पदवार टेबल बनाया गया है। जिनके लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किया गया है। इस हॉल के पदवार टेबल पर एक साथ वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार मुखिया, वार्ड सदस्य, बीडीसी, जिला पार्षद का वोटिंग ईवीएम से कराया गया है। जिससे इन पदों का रिजल्ट तेजी से आएंगा। वहीं सरपंच व पंच पद का वोटिंग बैलेट पेपर से कराया गया है। जिससे इन पदों का रिजल्ट देर से आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि पदवार टेबल होने के कारण 23 पंचायतों के वोट की गिनती पदवार हो रहा है, ऐसे में पंचायतवार रोस्टर बनाकर पदवार काउंटिंग की जाएगी।

एक नजर में देंखे चुनाव कार्यक्रम

तीसरा चरण

Ø मतदान- 08.10.2021

Ø मतगणना- 10.10.2021 एवं 11.10.2021

चौथा चरण

Ø नामांकन की तिथि- 25.09.2021 से 01.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 06.10.2021

Ø मतदान- 20.10.2021

Ø मतगणना- 22.10.2021 एवं 23.10.2021

पांचवा चरण

Ø नामांकन की तिथि- 30.09.2021 से 06.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 11.10.2021

Ø मतदान- 24.10.2021

Ø मतगणना- 26.10.2021 एवं 27.10.2021

छठा चरण

Ø नामांकन की तिथि- 05.10.2021 से 11.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 18.10.2021

Ø मतदान- 03.11.2021

Ø मतगणना- 13.11.2021 एवं 14.11.2021

सातवां चरण

Ø नामांकन की तिथि- 19.10.2021 से 25.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 30.10.2021

Ø मतदान- 15.11.2021

Ø मतगणना- 17.11.2021 एवं 18.11.2021

आठवां चरण

Ø नामांकन की तिथि- 21.10.2021 से 27.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 01.11.2021

Ø मतदान- 24.11.2021

Ø मतगणना- 26.11.2021 एवं 27.11.2021

नौवा चरण

Ø नामांकन की तिथि- 23.10.2021 से 29.10.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 03.11.2021

Ø मतदान- 29.11.2021

Ø मतगणना- 01.12.2021 एवं 02.12.2021

दसवां चरण

Ø नामांकन की तिथि- 26.10.2021 से 01.11.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 08.11.2021

Ø मतदान- 08.12.2021

Ø मतगणना- 10.12.2021 एवं 11.12.2021

11वां चरण

Ø नामांकन की तिथि- 18.11.2021 से 24.11.2021

Ø चुनाव चिन्ह आवंटन- 29.11.2021

Ø मतदान- 12.12.2021

Ø मतगणना- 14.12.2021 एवं 15.12.2021

एक नजर में देंखे कितने है मतदाता

पुरूष वोटर     महिला वोटर       ट्रान्सजेन्डर     कुल वोटर

 

104880       95330                06       200216

 

कितने वोटर ने किया वोटिंग

 

पुरूष वोटिंग      महिला वोटिंग    ट्रान्सजेन्डर      कुल वोटिंग

 

49601        57426            00       107025

 

कुल वोटिंग प्रतिशत

 

पुरूष         महिला    कुल प्रतिशत

47.29        60.24        60.24