संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज़।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार की रात्रि से ही रुक-रुक कर हो रही बारिस की वजह से बनियापुर में बिधुत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। बारिस के बीच मध्य रात्रि में जो बिजली गुल हुई। वह दोपहर बाद तक भी नियमित रूप से बहाल नही हो सकी। हाई वोल्टेज तार की लुंज- पुंज स्थिति की वजह से हल्की आँधी बारिस में भी घंटों विधुत आपूर्ति बाधित होना बनियापुर की नियति बन गई है। जो उपभोगताओं के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। एक ही दिन में कभी 33 केवीय ब्रेकडाउन तो कभी 11केवीय ब्रेकडाउन होने की वजह से बिधुत आपूर्ति बाधित होने की बात बताई जाती है। जिससे उपभोगताओं में रोष व्याप्त है। नियमित आपूर्ति नही होने एवं घंटों विधुत आपूर्ति बाधित रहने से एक अदद मोबाईल चार्ज करने से लेकर अन्य आवश्यक सेवाओ को लिये लोगो को यत्र-तत्र भटकना पर रहा है। जिससे उपभोगताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आदित्य कुमार, मनोरंजन कुमार, नौशाद आलम,दानिश रिजवान सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया की आये दिन किसी- न किसी वजह से बनियापुर में घंटों बिधुत आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे बिधुत उपकरणों का पूरा-पूरा लाभ नही मिल पाता है। हजारों रुपये खर्च कर बिधुत उपकरणों की खरीदारी की जाती है।जो शोभा की बस्तु बनकर रह गई है। बिगत एक सप्ताह से तो बिजली की स्थिति बद से बदतर हो गई है। नियमित रूप से 6- 8 घंटे भी बिजली मयस्मर नही हो पा रही है। इन सबके बावजूद भी हद तो तब हो जाती है जब घंटो विधुत आपूर्ति बाधित होने के बाद पीएसएस पर कार्यरत कर्मियों से उपभोगताओं द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो कोई भी संतोषप्रद जवाब नही दिया जाता है। इस संबंध में बिधुत एसडीओ धीरज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चैनपुर से आनेवाली 33 केवीय ब्रेकडाउन की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है।वही उपभोगताओं की परेशानी को देखते हुए विकल्प के तौर पर लहलादपुर पीएसएस से पावर लेकर बनियापुर में बिधुत सप्लाई की जा रही है। जिस वजह से उपभगताओ को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तकनीकी गड़बाड़ी को जल्द ही दूर कर नियमित बिधुत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग