संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज़।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के लोक महाविद्यालय हाफीजपुर की नव गठित शासी निकाय कमिटी की बैठक जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में हुई। बैठक मे शासी निकाय के सदस्यो ने सर्व सम्मति से वर्तमान प्रभारी प्रचार्य प्रभुनाथ चौधरी को उनके पद से निलंबित कर नये प्रभारी प्रचार्य के रूप मे प्रो० योगेन्द्र पाण्डेय का चयन किया। कमिटी ने महाविद्यालय हित में नये प्रचार्य एंव सचिव को संयुक्त बैंक खाता खोल वित्तिय संचालन की अनुमति दी। कमिटी ने पूर्व प्रचार्य प्रभुनाथ चौधरी पर लगे वित्तिय अनियमिता की जांच के लिए सात सदस्यीय कमिटी का गठन किया एंव उनके द्वारा किये गये नियुक्ती को रद कर दिया नियुक्ती मे उनके पुत्र सहित सगे संवधी शामिल थें। जांच कमिटी के जांच प्रतिवेदन के बाद अग्रेतर कारवाई का निर्णय लिया गया। विदित हो की पूर्व प्रचार्य पर वित्तिय अनियमिता की शिकायत पर विश्वविद्यालय ने वित्तिय संचालन पर रोक लगाई थी। कमिटी ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय और मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र खोलने हेतु पत्राचार करने और संपर्क कर अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय लिया। कमिटी ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी ए बी एड , बी एससी बी एड तथा बी कॉम बी एड कोर्स के साथ पांच वर्षीय विधि बी ए एल एल बी, बी एससी एल एल बी तथा बी कॉम एल एल बी में डिग्री की पढ़ाई के संबंधन लेने का निर्णय लिया। कमिटी ने महाविद्यालय में 2005 जैसा पुनः राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अध्यक्ष विद्या वाचस्पति त्रिपाठी को अधिकृत करते हुवे युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सौहार्द प्रतिष्ठान दिल्ली से पत्राचार करने को निर्देश दिया। नव प्रभारी प्रचार्य प्रो० योगेन्द्र पाण्डेय के चयन पर महाविद्यालय परिसर मे हर्ष का माहैल कायम रहा एंव महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एंव अघ्यनरत छात्र छात्राओ ने नव चयनित प्रभारी प्रचार्य को हार्दीक बधाई एंव शुभकामना देते हुए महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकाश की कामना की। प्रभारी प्रचार्य प्रो० योगेन्द्र पाण्डेय ने शासी निकाय कमिटी के प्रति अभार जताते हुए कहा की कमिटी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करूगा.महाविद्यालय मे शैक्षणिक माहौल कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.विदित हो की नव चयनित प्रचार्य विगत के दिनो मे लम्बे समय तक प्रचार्य का दायित्यव संभाला था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग