पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज़।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के 15 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के नामांकन के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा प्रारंभ होने ही प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच सीओ ललित कुमार सिंह ने खुद विधि व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखा। उन्होंने ड्राप गेट पर तैनात किए गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव, जमादार विपिन कुमार,अजय कुमार सिंह को वाहनों के प्रवेश पर रोक के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। नामांकन दाखिला का समय प्रारंभ होने के बाद विभिन्न स्थानों पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पूरे दिन सतर्क दिखे। बगैर पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच वीडियो कैमरा के माध्यम से सामने से गुजर रही एस एच-90 पथ पर कड़ी निगरानी बरती गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग