पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज़।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत चुनाव में नामांकन में जाने के दौरान दो समर्थकों के बाइक सवार कार्यकर्ताओं में बाइक दुर्घटना होने से थाना परिसर के सामने ही जमकर मारपीट हो गई। मौके पर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों के विवाद को सुलझा कर मामले में समाधान कराया। मामला है कि कर्ण कुदरिया और डुमरसन पंचायत से दो प्रत्याशियों की नामांकन जुलूस प्रखंड कार्यालय में नामांकन के लिए चली तभी रास्ते में ही थाना परिसर के सामने दोनों समर्थकों की बाइक आपस में भिड़ गई उसी को लेकर मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने मामले में समाधान कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग