राष्ट्रनायक न्यूज़।
पानापुर (सारण)।:गुरुवार की शाम तरैया पानापुर मार्ग पर फकुली पुल के समीप सीएसपी संचालक से चार लाख पन्द्रह हजार रुपये की हुई लूट के मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है कि लूट की घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने रात में ही तरैया थाने के पोखरेड़ा बाजार स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तरैया थाने की पुलिस के सहयोग से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लूटी गयी कुछ राशि भी बरामद की है। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी इस मामले के कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि धेनुकी बाजार स्थित सीएसपी संचालक बबन साह से अपराधियों ने चार लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए थे जब वे गुरुवार की शाम तरैया स्टेट बैंक से रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग