राष्ट्रनायक न्यूज़।
पानापुर (सारण)। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी देवकुमार सिंह के दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी की चोरी कर ली। इस संबंध में गाड़ी मालिक देवकुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है जिसमे कहा है कि गुरुवार की रात घर के सभी सदस्य सोये थे। रात में पिकअप स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जब जगे तबतक चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित वाहन मालिक द्वारा प्राप्त आवेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग