- सारण जिले के रिविलगंज, आमी व मांझी घाटों पर आयोजित हुए गंगा महाआरती कार्यक्रम
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शुक्रवार की शाम रिविलगंज के सरयु नदी के श्रीनाथ बाबा घाट के अलावा आमी में अम्बिका भवानी व मांझी में राम घाट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भाजपा के गंगा प्रकोष्ठ द्वारा मनाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत गंगा महा आरती का आयोजन किया गया। रिविलगंज के श्रीनाथ बाबा घाट पर आरती किया गया। प्रधानमंत्री के 20 वर्षों से 13 वर्ष मुख्यमंत्री एवं 7 वर्ष के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। इसी को लेकर पार्टी उनके जन्मदिन 20 दिनों तक सेवा समर्पण के रूप में 17 सितम्बर से आगामी 07 अक्टूबर तक मना रही है। राम घाट में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जहां गंगा प्रकोष्ठ के संयोजक चंद्रशेखर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बीरेंद्र पांडेय के अलावा स्थानीय क्षेत्रीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिविलगंज घाट पर आयोजित गंगा महाआरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कानून एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते समाज के सभी वर्गों को फलने -फूलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगो के जीवन जीवन स्तर को उठाने का जो ध्येय निर्धारित किया था। वह अब जाकर पूरा हो रहा है। हम सब लोग गंगा मैया से प्रार्थना करते है कि मोदी जी को इतनी क्षमता दें कि भारत को परम वैभव पर ले जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार विधान सभा के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाकांत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुधन भगत, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक धर्मेन्द्र साह, पूर्व प्रवक्ता सर्वजीत ओझा, मुखिया अजित सिंह, रिविलगंज नगर मण्डल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, सदर मण्डल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिपिन सिंह, सतेंद्र शर्मा, छोटू ठाकुर, राकेश सिंह आदि शामिल थे।



More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा