रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सत्य, न्याय और अहिंसा की प्रतिमूर्ति महात्मा गांधी एवम सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा की दिव्यांगों को केवल नाम मिल जाने से काम नहीं चलेगा हम दिव्यांगजनों को रोजगार भी चाहिए। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं को जमीनी स्तर पर लाने की जरूरत है। उक्त बातें दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसएबिलिटी के उपाध्यक्ष ह्रदय यादव ने कही। जिला मुख्यालय के माला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सभागार में सदर अनुमंडल दिव्यांगजन समूह द्वारा गांधी जयंती पर गांधी जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनका जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसएबिलिटी के उपाध्यक्ष हृदय यादव, बुनियाद केंद्र, सारण की जिला प्रबंधक बाला कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार विभूति, अरविंद कुमार यादव प्रधानाध्यापक उत्कर्मित मध्य विद्यालय माला पूर्वी, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार धनराज, प्रोग्राम मैनेजर लालू तुरहा मौजूद थे। बताते चले कि अगामी 3 दिसंबर 2021 को “अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस” पर समूचे बिहार के दिव्यांगजन पटना के गांधी मैदान में अपने अधिकार के लिए “दिव्यांग अधिकार दिवस” के रूप में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे राज्य के सभी दिव्यांगजन की उपस्थिति अनिवार्य होगी, साथ ही बिहार के हर दिव्यांग के घर से एक ग्लास चावल एवं आधा ग्लास दाल की मांग की गई है जिससे सम्मेलन में आने वाले सभी हर दिव्यांग जन समरस भोजन कर सके। बिहार के 51लाख दिव्यांगजनो को एक साथ एक मंच पर आकर एक आवाज में सरकार से गुहार लगाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 में वर्णित योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर दिव्यांगों को दिलाना है। कार्यक्रम में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की जब व्यक्ति का हौसला बुलंद होता है तो वह अपनी दिव्यांगता को भी मत दे देता है। जरूरत है अपने हौसले को बुलंद रखने की। उन्होंने अरुणिमा सिन्हा के बारे बताते हुए कहा की जब कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इनको चलती ट्रेन से फेक दिया गया था और इनके दोनो पैर कट गए थे। उसके बावजूद भी इन्होंने एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर दिव्यांगता को मात दिया। इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। बुनियाद केंद्र छपरा की जिला प्रबंधक बाला कुमारी ने कहा की वर्तमान समय में वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगो के लिए पूरे बिहार में इनके लिए अनुमंडल स्तर पर बुनियाद केंद्र बनाया गया है। जिसमे इनके लिए विभिन्न तरह की सुविधा है,जैसे फिजियोथेरेपी, यूआइडी कॉर्ड एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन यहां से पा सकते हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा