नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित परमानन्द छपरा गांव निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राज किशोर सिंह का अकस्मात मृत्यु हो गई।इनके मृत्यु से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी,इनके मृत्यु की खबर सुन दर्जनों कार्यकर्ता उनके घर पहुँच पीड़ित परिजनों को ढाढस बाधा, तथा उनके शव पर पार्टी के झंडा ओढ़ाकर पुष्प अर्पण कर अंतिम विदाई दी गई।इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह,ललन सिंह,अरविंद राम,शिव कुमार सिंह,मनोज कुमार तिवारी,अनिल सिंह,रविन्द्र राय, ने कहा कि ये पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे,पूरा जीवन इन्होंने समाजिक कार्य व कांग्रेस में बिताया,जिससे लोग इन्हें कांग्रेस के भीष्म पितामह कहते थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी