नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के बिभिन्न बिद्यालयो में श्रद्धा पूर्वक लोगो ने बापू को याद किया।एचआर कॉलेज अमनौर में प्रो परवेज अहमद के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती मनाई गई। शिक्षक छात्र कर्मियों ने बारी बारी से बापू के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि बापू के बिचारो को अपनाकर ही आधुनिक भारत का नाव निर्माण सम्भव है।दुनिया मे हर किसी की जरूरत पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन है।लेकिन लालच को पूरा नही किया जा सकता है। डॉ मनीष ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है बापू ने कहा है। हमे अहिंसा के पथ पर चलकर देश मे शांति एवं एकता बढ़ाना चाहिए इधर, ब्राइट पब्लिक स्कूल परिसर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई, सभी ने उनके तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया, इस औसर चित्रकारी भाषण लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनीश कुमार ने बापू के जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं बच्चों ने गाँधी के उधेश्य को अपने जीवन मे उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर जितेंद्र प्रसाद, अजहर अल्ली, जितेश कुमार, नंद लाल यादव, मुख्य रूप से उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग