अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रपिता की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर शिक्षकों व छात्रों ने पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगोलापुर मठिया में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से भारतीयों को आजादी दिलाने वाले और राष्ट्रपिता की उपाधि से सम्मानित महात्मा गांधी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पूरी दुनिया कौ शांति व अहिंसा का पाठ पढाया। वहीं अन्य शिक्षकों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय में इस अवसर पर क्विज कॉन्टेस्ट का भी आयोजन करने के साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मध्य विद्यालय संवरी मठ, कन्या मध्य विद्यालय जलालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर, मध्य विद्यालय सम्होता, मध्य विद्यालय कोपा, संन्यासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्होता, मध्य विद्यालय टरवां पोझियां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, मध्य विद्यालय भटकेसरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संवरी पूरी टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह, प्राथमिक विद्यालय बसडीला, में भी गांधी जयंती पर शिक्षकों तथा छात्र- छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रमों में शिरकत करने वालों में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, उत्तम शाह सत्यनारायण साह, सुरेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अंबस्ट गुंजन, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, अविनाश तिवारी, धीरज तिवारी मुकेश तिवारी भी शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग