अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर हिंदी के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने उन्हें अंग वस्त्र छाता तथा धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया। उनके प्रति उद्गार व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि रवींद्र बाबू जैसे शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। उन्होंने अपनी सेवा से विद्यालय को उत्कृष्ट बनाया है। उन्होने अपने सरल स्वभाव विद्वता, बेहतर विद्यालय प्रबंधन से जलालपुर के शिक्षकों में अलग पहचान बनाई है। उनकी बेदाग सेवा सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। उपस्थित सभी ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर मणीन्द्र कुमार पांडेय, जीतेन्द्र कुमार मिश्र राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, गोलू कुमार सिंह, शंभू कुमार, देवेन्द्र मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, सहित कई अन्य भी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग