राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत स्काउट और गाइड सारण ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एकल प्रयोग प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग रोकने हेतु जन जागरूकता अभियान की शुरुआत गांधी जयंती पर ईश्वरी हाई स्कूल +2 इंटर कॉलेज में संकल्प सभा आयोजित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सारण ज़िला समन्वयक आशीष रंजन प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट बिहार एवं स्काउट शिक्षक सारण अम्बुज कुमार झा, ज्योति भूषण सिंह, जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से की। सारण जिले के प्लास्टिक वॉरियर्स टीम प्रत्येक दिन अपने गांव एवं स्कूल के पोषक क्षेत्र में एकल यूज प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से हटाने हेतु लोगों को जागरूक करेंगे एवं गांव चौक चौराहों सहित विद्यालयों में संकल्प सभा का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक करेंगे। सारण ज़िला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से जलीय जीव को सबसे अधिक है नुकसान, हम सब के जीवन में प्लास्टिक अपना अहम भूमिका बनाए हुए हैं जो कि क्षणिक है। इस क्षणिक लाभ को आप अपने से दूर करें एवं पर्यावरण सहित जलीय जीव को बचाने की इस महाअभियान में जुड़ें और अपने साथ पॉलिथीन की जगह कपड़े के झोला का इस्तेमाल करें।
इस मौके पर सारण जिले के सभी विद्यालय यूनिटों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान में स्काउट गाइड विभिन्न चौक चौराहों पर किए। आशीष रंजन सिंह चौहान ने बताया कि सफाई अभियान द्वारा हम शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। यह अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में सीनियर गाइड काजल कुमारी सहित दर्जनों स्काउट लीडर अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग