राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर गांव स्थित राजद कार्यालय में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती विधायक श्रीकांत यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर बोलते हुए विधायक श्रीकांत यादव ने कहा कि गांधी व शास्त्री के विचार व दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके बताये रास्ते पर चलकर देश को सशक्त और खुशहाल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अवधेश यादव, जितेन्द्र सिंह, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, जाकिर हुसैन, मिथिलेश मिश्रा, संजय साह, हरेन्द्र राम, संतोष कुशवाहा, बलिराम यादव आदि ने अपने-आपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग