राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकमा टोले विशुनपुरा स्थित एक वाहन चालक झूमन यादव के घर के बाहर खड़ी बोलेरो पिक-अप वाहन अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में वाहन मालिक एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव निवासी महेश सिंह के पुत्र मंटू कुमार सिंह के द्वारा एकमा थाने में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि उनके वाहन का चालक एकमा टोले विशुनपुरा निवासी झूमन यादव है। जो प्रतिदिन शाम को वाहन को लेकर अपने घर चला जाता था। शुक्रवार की शाम को भी चालक झूमन यादव उक्त वाहन को लेकर अपने घर गया था। बताया गया है कि झूमन यादव अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके अपने घर में सो गया। जहां से बीती रात उक्त बोलेरो पिक-अप वाहन अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वहीं एकमा थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने से इंकार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग