राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर कोविड महा टीकाकरण अभियान के तहत हंसराजपुर स्थित पुराने पीएचसी भवन सहित एकमा प्रखंड के 18 पंचायतों में कुल 36 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान लगातार हो रही बारिश के चलते कोविड टीकाकरण महा अभियान की सफलता में बाधा उत्पन्न हुई। 8400 लोगों को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 4216 लोगों का टीकाकरण हो सका।
इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पाराशर, नोडल पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि रविवार को नगर और प्रखंड क्षेत्र के किसी भी स्थान पर कोविड-19 सत्र का आयोजन नहीं किया जाएगा। अगला टीकाकरण सत्र सोमवार को आयोजित होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग