राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के लहलादपुर गांव स्थित बिजली के दो खम्भे खतरे की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। चेतावनी देने वाले बिजली के पहले खम्भे की की हालत यह है कि वह सिर्फ सात- आठ कोऑयल की (लोहे की पतली छड़ों) के सहारे खड़ा है तथा उसे खड़ा होने में मदद कर रही हैं विद्युत प्रवाहित तारें। वह खम्भा कब किसके शरीर पर गिरकर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। जबकि इस बिजली के खम्भे में विद्युत प्रवाहित नंगे तारें लगी हुई हैं तथा उस खम्भे के इर्द-गिर्द कुछ मकाने भी हैं, जहां बच्चे- बूढ़े हर- हमेशा मौजूद रहते हैं। यह खम्भा लहलादपुर गांव निवासी डॉo नगनारायण प्रसाद के दरवाजे पर सड़क किनारे है। वहीं बिजली का दूसरा खम्भा लहलादपुर गांव में ही स्थित कब्रगाह के समीप बने पुलिया के पास है, जो बिजली सप्लाई वाले तार एवं वहां बने मकान के सहारे खड़ा है तथा उस खम्भे से ट्रासंफार्मर को जोड़ने वाली तारें भी लटक कर जमीन को छू रहीं है, जो खतरे को चुनौती दे रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की जानकारी जेई को मोबाइल से दी गई, मगर अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार डॉo नगनारायण प्रसाद के दरवाजे पर कोआयल के सहारे खड़े खम्भे को शीघ्र बदलना तथा कब्रगाह के समीप झुके खम्भे को मरम्मत करना बिल्कुल अनिवार्य है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग