अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सम्होता स्थित संन्यासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व सारण प्रमंडलीय पूर्वअध्यक्ष मा0 शि0 संघ केदारनाथ सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन छपरा के राजेंद्र महाविद्यालय क समीप शाह बनवारी लाल पोखरा के प्राङ्गण में किया गया। उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित गण मान्यों ने नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केदार बाबू ने शिक्षकों को एकजुट रखते हुए उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा संभाला और प्रशासन को नतमस्तक कराया। वे कुशल प्रशासक व विद्वान शिक्षक तथा संगठनकर्ता थे। उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए सम्होता निवासी व राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय कुमार सिंह ने कहा कि केदार सर अस्सी के दशक मे जब सम्होता स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य थें उस समय ही उन्होंने गांव- गांव बच्चों के घर घर जाकर उन्हें पढ़ने के लिए तथा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय मे वीक्षक रहित परीक्षा ली। जिसमें विद्यार्थी अपने ईमानदारी से कदाचार रहित परीक्षा दिए। उन्होंने सम्होता उच्च विद्यालय को नई ऊंचाई दी और स्कूल के शैक्षणिक वातावरण को उत्कृष्ट बनाया। उन्हे श्रद्धांजलि देने वालों में मा शि संघ के जिला सचिव राजा जी राजेश पुनित रंजन, प्रा0 शि0 संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंह पूर्व विधायक उदित राय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव दिनेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह आलोक कुमार सिंह, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमलेश्वर राय अमरेन्द्रकुमार सिंह डा विनोद कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह भी शामिल है। कार्यक्रम में भजनयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग