अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने पटना में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद जी शिष्टाचार मुलाकात कर कोपा नगर पंचायत तथा मांझी नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने उनसे जलजमाव की समस्या, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के बारे में, मास्क लाईट की व्यवस्था तथा नये पार्क का निर्माण सहित अन्य विकास संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और इस बावत समस्या समाधान के लिए उनसे आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही सम्बन्धित समस्याएं दूर होंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग