संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार की रात्रि चोरों ने अपने साहस का परिचय देते हुए सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार में एक साथ आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया है। सभी दुकानों में शटर काटकर घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बाद बताई जाती है। चोरी की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान दो ज्वेलरी दुकानदारों को हुई है। चोरों ने दुकान में रखे सभी जेवरात चुरा लिए हैं। वही बगल के एक मोबाइल दुकान से दर्जनों नए मोबाइल भी चोर अपने साथ लेते गए हैं। अन्य दुकानों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली है। घटना की सूचना पर सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंच चोरी की घटना की जांच कर रही है। इधर चोरी की घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में काफी आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार से थाने की दूरी महज कुछ ही दूरी पर है। पुलिस रात्रि में गस्ती का दावा भी करती है। अगर पुलिस ने गश्ती की होती तो एक साथ छह दुकानों का शटर चोरों ने निडरता से नहीं काटे होते। जिन दुकानों की शटर तोड़ी गयी है उनमें कृष्णा सिंह का जेनरल स्टोर, मनोज सिंह का साईकिल दुकान, रामाकांत ओझा का रेडीमेड कपड़े की दुकान,संजीत कुमार की ज्वेलरी दुकान, शैलेन्द्र कुमार की मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान तथा कमलेश सोनी का ज्वेलरी दुकान शामिल है। जबकि नीरज कुमार की मोबाईल दुकान व कल्याण कुमार की ज्वेलरी दुकान की शटर तोड़ने का प्रयास भी चोरों द्वारा किया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमरी में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग