संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर र्दुगा पूजा समिति के अघ्यक्ष व समाजसेवी संजय सिंह के पिता बब्बन सिंह की आकस्मिक निधन पटना के एक निजी अस्पताल मे हो गई। मृत्यु से गांव सहित आस पड़ोस के क्षेत्रो मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। मृत्यु की सुचना पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच पार्थिव शरीर पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एंव पीड़ीत परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए दुख की इस घड़ी मे धैर्य एंव साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मृतक कर्तव्यनिष्ठ एंव धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे एंव समाजिक कार्यो मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थें। मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में राणाप्रताप सिंह, छोटे ओझा, मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, विपुल तिवारी, अजीत सिंह सहित र्दजनो थे। मृतक पूर्व प्रमुख बीरेन्द्र सिंह बाबा के भाई थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग