प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वर्तमान समय में नई पीढ़ी के युवकों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन ,दर्शन एवं आंदोलन से परिचित कराने के लिए जे पी स्मृति पखवारा के तहत 07 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर तक राम जयपाल कॉलेज परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्धयन केंद्र में तीन दिवसीय शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे जे पी एवं लोहिया के विचारों को समग्रता के साथ विशेषज्ञ विद्वानों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा तथा इस दरम्यान प्रश्नोत्तरी ,संदेह व समाधान सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जे पी यवं लोहिया के जीवन वृतांत ,सप्तक्रांति,सम्पूर्ण क्रांति ,राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान एवं सामाजिक व सांस्कृतिक परिवर्तन,दलविहीन जनतंत्र ,पंचायती राज व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस संबंध में अध्धयन केंद्र के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र नारायण यादव के संयोजकत्व में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष के अतिरिक्त जय प्रकाश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ लाल बाबू यादव,हिंदी विभाग के चंदन श्रीवास्तव, नंद लाल सिंह कॉलेज,जैतपुर दाउदपुर के हिंदी विभाग के डॉ दिनेश पाल को सम्मिलित किया गया है।
इस मौके पर देश के प्रख्यात पत्रकार उर्मिलेश, डॉ योगेंद्र यादव,डॉ नवल किशोर यादव,प्रसिद्ध समाजवादी नेता शिवा नंद त्तिवारी, समाजवादी चिंतक प्रेम कुमार मणि, विधान पार्षद डॉ राम वचन राय, सर्वेश कुमार सिंह आदि को दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों से अपना व्याख्यान देने के लिये आमंत्रित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि जे पी व लोहिया के विचारों को जे पी विवि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमो से हटाने पर विगत दिनों विद्यार्थियों यवं बुद्धिजीवियों में उबाल आ गया था।इस आयोजन से आम लोग उनके विचारों से अवगत हो सकेंगे।इस्मेभागिदारी के लिए निशुल्क पंजीकरण होगा तथा सभी कोटि के इच्छुक व्यक्ति इसमें सम्मिलित हो सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग