राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 की निर्वतमान पंच सदस्या की पंचायत निर्वाचन चुनाव 2021 के मतदाता सूची के प्रकाशन में नाम नहीं होने एवं बीएलओ द्वारा नाम काट देने का मामला प्रकाश में आया है। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए उक्त पंचायत की पंच सदस्या बालेश्वर मांझी की पत्नी रामरती देवी ने एक शिकायती पत्र प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया कृष्ण कुमार सिंह को दी है। जिसमें कहा गया है कि वर्ष-2016 पंचायत निर्वाचन चुनाव के मतदाता सूची में वार्ड संख्या- 4 में मेरा नाम क्रमशः 612 पर अंकित था। उस वर्ष पंचायत चुनाव में, वार्ड संख्या-5 के पंच पद पर निर्वाचित हुई थी। लेकिन इस बार जो मतदाता सूची जारी की गई है। उसमें मेरा नाम कहीं अंकित नहीं है। निवर्तमान पंच सदस्या ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी से पंचायत निर्वाचन में भागीदारी हेतु नामांकन कराने हेतु दिशा निर्देश की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग