पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने सोमवार को परिजनों से बिछड़े युवक को मां-बाप से मिलाया। युवक को उसके परिवार को सौंप दिया गया। बिछड़े हुए युवक को पाकर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी लोगों ने इस कार्य के लिए मशरक थाना पुलिस का धन्यवाद किया।मामला है कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के दरवा गांव निवासी कृष्णा शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र बुधन शर्मा जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। पंचायत चुनाव के नामांकन में इसुआपुर प्रखंड कार्यालय जाने के दौरान वह गुम हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पूरे इलाके में प्रचार कर युवक को खोजने का निरोहा किया।वही सोमवार को हंसाफीर गांव निवासी गायक अशोक राय अजनबी ने घोघाड़ी नदी पुल पर घूमते हुए पाया। जिसे उसने थाना पुलिस मशरक में पहुंचाया। जिसपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने उसके परिजनों को थाने बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को अल्प समय में सकुशल बरामद करने पर परिजनों, लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग