पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बंगरा पंचायत के हंसाफीर गांव में सोमवार को विश्व पशु दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर ग्रामीण ने बताया कि विश्व पशु दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के पशुओं का कल्याण करना है। जानवरों के महान संरक्षक असीसी केसेंट फ्रांसिस के जन्मदिवस पर प्रत्येक चार अक्टूबर को पशु दिवस मनाया जाता है। प्राकृतिक संतुलन के लिए जैव विविधता जरूरी है जैव विविधता के लिए सभी जानवरों के मौलिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है। मौके पर पशुपालन अशोक यादव अजनवी ने बताया कि विश्व पशु दिवस पर गांवों में किसानों और पशुपालकों को बेजुबान जानवरों का मदद का सपथ दिलवाया गया।मानव जीवन में पशुओं का महत्त्व और योगदान बहुमूल्य है। पशु-पक्षियों की रक्षा एवं दया करना हम सभी का दायित्व है। हमारा प्रयास इनके जीवन को स्वस्थ, सुरक्षित तथा बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग