पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। अपराध पर नियंत्रण और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष मशरक राजेश कुमार की अगुवाई में जमादार अजय कुमार सिंह ने एस एच-90 और 73 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने जमकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सघन वाहन चेकिंग अभियान में दुपहिया व चार पहिया वाहन के कागजात ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। वही जांच में एक बाइक सवार से जुर्माना वसूला गया।थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अवैध सामानों की आवग पर रोकथाम और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोग वाहन का कागजात साथ लेकर चलें।साथ ही मोटरसाइकिल सवार बिना हेमलेट और मोटरसाइकिल के बिना पूरे कागजात के सड़कों पर न निकले। वही उन्होंने बताया कि यदि आपके आस पास कोई भी अवांछनीय तत्व की गतिविधी नजर आती है और अवैध शराब की बिक्री की सूचना होती है तों उन्हें गोपनीय तरीके से जानकारी दे। पुलिस सदा आपकी सुरक्षा के लिए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग