संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफीजपुर में नए प्राचार्य के रूप में प्रो. योगेंद्र पांडेय ने सोमवार को योगदान किया। नए तदर्थ समिति की गठन के बाद हुई पहली बैठक में ही प्रो. पांडेय प्राचार्य पद की जिम्मेवारी देने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद समिति ने प्रो. पांडेय को प्रभारी प्राचार्य पर पर योगदान करने का निर्देश दिया था। नए प्राचार्य के योगदान से सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। प्रो. पांडेय को दूसरी बार प्राचार्य की जिम्मेवारी दी गयी है। प्रो. डॉ. अविनाश ओझा ने नव पदास्थापित प्राचार्य को मोमेंटो भेंट करते हुए शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्या से रूबरू कराया। उन्होंने तमाम समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। जानकारी हो कि इसके पूर्व डॉ. पीएन चौधरी प्राचार्य थे। जिनपर वितीय अनियमिता और सगे सम्बन्धियों की नियुक्ति का आरोप लगा था। जिसको लेकर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने धरणा प्रदर्शन भी किया था।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा