राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुछरी से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से 23 लीटर शराब भी बरामाद की गई है। पकड़ा गया तस्कर हंसराजपुर निवासी पवन चतुर्वेदी बताया जाता है। जबकि उसका एक साथी सोनू कुमार राय पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो नामजद तस्कर बाइक पर शराब लाद कर बनियापुर आ रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कर्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया था। पुलिस को देख दोनो भागने लगे। पुलिस ने एक गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग