संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। सारण जिला जदयू महासचिव अख्तर अली के आवासीय परिसर में जदयू नेता व पूर्व मंत्री गौतम सिंह संगठन प्रभारी मनजीत सिंहऔर जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिह राठौर ने जदयू कार्यकर्ताओं के बीच संवाद मंथन किया। मंथन के तहत नेताओं कार्यकर्ताओ की शिकायते सुनी। वही जदयू महासचिव अख्तर अली ने पार्टी हित के लिये किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि माँझी प्रखण्ड में जदयू को मजबूत बनाने के लिए प्रखण्ड अध्यक्ष तथा उनके कार्यकारिणी का फिर से चुनाव कराना जरूरी है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिह ने भी पार्टी हित की बाते रखी। पूर्व मंत्री गौतम सिह ने कहा कि जिस प्रखण्ड में पार्टी के कार्यकर्ता संगठित हों तो वहां पार्टी का अहित नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि मांझी प्रखण्ड में पिछले पाँच वर्षों से पार्टी में आपसी विवाद चल रहा है।जिसके बारे में जानकारी लेने आया हूँ। बहुत ही जल्द पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक मंच पर होंगे। इसके लिये मैं अपने प्रदेश नेताओं से बात कर समस्याओं का निपटारा करूँगा। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन कुमार सिंह, राजेश त्यागी,लक्ष्मण यादव,जितेन्द्र सिंह, निरंजन सिह अरविन्द सिह,दिलीप कुमार चौधरी, मंजूर आलम,उमर खां,अजित कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,रण विजय सिंह वसी अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग