पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पचरूखवा गांव में 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए गांव के लोग पूरी तन्मयता के साथ निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रह जाए इसपर ग्रामीणों द्वारा खास ध्यान रखा जा रहा है। यज्ञ के दौरान अयोध्या के आचार्य मनीष भारद्वाज और प्रयागराज की मानस मंदाकिनी श्री मति सावित्री शास्त्री जी का प्रवचन होगा। प्रवचन स्थल पर भव्य पंडाल भी बनाया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह और राजेश्वर सिंह ने बताया कि महायज्ञ के अनुष्ठान के लिए 7 अक्टूबर को स्वामी आचार्य मनीष भारद्वाज के निर्देशन में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पहले दिन पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के लिए भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है। वहां भागवत पीठ की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों को बैठने के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। ऐसी संभावना है कि इस यज्ञ में स्वामी जी का प्रवचन सुनने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उनलोगों के रहने तथा भोजन का भी बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। इस आयोजन में अखिलेश्वर सिंह, विपिन सिंह,शेखर सिंह, रविरंजन सिंह, दीपक सिंह, मंनोरंजन सिंह आदि लोग जोर शोर के साथ लगे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग