संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सात अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा का पृथ्वी लोक में डोली पर आगमन होगा। जबकी दशमी तिथि के उपरांत मां का प्रस्थान हाथी पर होगा। आचार्य रवींद्रनाथ पांडेय ने बताया की माता का आगमन डोली पर होना शास्त्र के अनुसार अनुकूल नही माना जाता है। इसे पीड़ादायक,राजछत्र भंग एवं महामारी से जोड़कर देखा जाता है। जबकि प्रस्थान हाथी पर होना शुभ माना जाता है। इसमें सामान्य बृष्टि का योग बनता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है की महालया के दिन समस्त पितृगण पृथ्वी लोक से अपने लोक वापस जाने लगते है और इसी दिन मां दुर्गा अपने लोक से पृथ्वी लोक पर आती है। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर दशमी तिथी तक मां पृथ्वी लोक पर निवास करती है। आम तैर पर सभी जानते है की सिंह माता का वाहन है परंतु तिथी के अनुसार प्रतिवर्ष मां अलग अलग वाहनो से पृथ्वी पर आगमन करती है। ऐसा माना जाता है की मां दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी लोक पर आगमन करती है,उस वर्ष मे उसके अनुसार घटित होने वाली घटनाओ का आकलन किया जा सकता है। कुछ वाहन से आना जहां मंगलकारी एवं शुभ फलदायी होता है। वहीं कुछ वाहनों से आगमन एवं प्रस्थान अशुभ फलदायी एंव अमंगलकारी होता है।गुरुवार को पूरे दिन कलश स्थापन के लिये शुभ योग बताया जा रहा।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा