राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो हंगामा कर रहे व्यक्ति को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के खाकी मठिया का है। एएसआई अजय कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि दिवा गस्ती के दौरान खाकी मठिया पहुँचा तो देखा कि एक व्यक्ति नशे में धुत हो हल्ला-गुल्ला कर रहा है। जिसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिसकी रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।जहाँ शराब पीने की पुष्टि की गई। गिरफ़्तार व्यक्ति पिठौरी निवासी 40 वर्षीय गौतम बांसफोड़ बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग