राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक के तृतीय वर्षगांठ पर साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन छपरा ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्थापक ईo विजय राज ने कहाँ पिछले तीन सालों से 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच साप्ताहिक कार्यक्रम किया जाता है, जिसमे प्रथम दिन रक्तदान शिविर लगाया गया।सदस्य बवाली सिंह, अभिषेक अग्रहरी ने कहा रक्तदान करने से रक्त से सम्बंधित शरीर मे कोई बीमारी नहीं होती है नौजवानो को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर ब्लड बैंक मे डॉo श्रीमति किरण ओझा और धर्मवीर कुमार के देख रेख मे रक्तदान किया गया। वहीं संतोष सिंह, आकाश, विकाश सिंह रक्तदान को ले कर युवाओं को जागरूक किया और कहा कि हर 3 महीने पर हम सभी को रक्तदान करनी चाहिए।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राशिद रिज़वी, प्रतिक पांडेय, रवि लड्डू उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग