राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गांव में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से 24 घण्टे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे उपभोक्ता परेशान है। जानकारी के अनुसार विश्वम्भरपुर गांव में लगी ट्रांसफॉर्मर में गरबरी होने की सूचना विद्युत अभियंता को दी गई। उन्होंने टेक्नीशियन के साथ साथ बिजली मिस्त्री को भेज दिया। दोनों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की बात जेई से कही। इस पर जेई ने ट्रांसफॉर्मर खोलकर ले जाने को कहा। परंतु ट्रांसफॉर्मर खुलकर चला गया। रात भर लोग अंधेरे में रहे। सिर्फ एक गलत निर्णय ने सभी उपभोक्ता को परेशानी में डाल दी। जबकि होना यह चाहिए था कि खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने से पहले अच्छी ट्रांसफॉर्मर पहले लगाकर पुरानी वाली को ले जाते। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब नई वाली लगती भी है तो 24 घण्टे ट्रांसफॉर्मर चार्ज होगा। तब बिजली बहाल होगी। अब कई दिनों तक बिजली की संचालन नहीं हो सकेगा। वहीं जेई वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मर जाता है। तब नया ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी