मृत शिक्षक के आश्रित को संघ ने दिया सहायता राशि
गड़खा(सारण)। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रामगढ़ा चमरटोली में पदस्थापित शिक्षक जलंधर राम के असामयिक निधन के बाद उनके आश्रितों को 53 हजार पाँच सौ पचास रुपया नगद सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने शिक्षक के परिजनों को संत्वाना देते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के अंचल सचिव नित्यानंद सिंह, जिला प्रवक्ता मुन्ना राय ने बताया कि शिक्षक निधन के बाद प्रखंड के शिक्षकों ने आपसी सहयोग से रूपये इक्कठा किया। जिसे शुक्रवार को मृत शिक्षक आश्रित को सौपा गया है। जानकारी अनुसार प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ा चमरटोली के प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। करीब छह माह पहले ह्दय गति रूकने के कारण अकास्मिक निधन हो गया था। मौके पर उपस्थित रामानुजन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, शमीम अहमद, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, कमेश्वर प्रसाद, राजन सिंह, रवि कुमार महतो उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग