संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रूप में पार्टी को एक ऐसा नेतृत्व मिला है। जिनकी छवि देश और दुनिया मे विकास पुरुष के रूप में प्रतिष्ठित है। मुख्यमंत्री की यह छवि हम कार्यकर्ताओं के लिये सबसे बड़ी ताकत है।साथ ही गाँधी, लोहिया, जेपी, अम्बेडकर और कर्पूरी ठाकुर जैसे अपने राजनीतिक पुरखों की विचारधारा हमारा संबल है। इसी बुनियाद पर पार्टी संगठन को प्रत्येक स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिये हम सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए है। उक्त बातें जदयू के सारण जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने बुधवार को बनियापुर में प्रखण्ड कार्यकरणी एवं पंचायत अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। बैठक का आयोजन बनियापुर टोले परसा के मोहन प्रसाद के आवास पर किया गया। संगठन प्रभारी ने कहा कि 01-20 नवम्बर के बीच अभियान चलाकर बूथ से वार्ड तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में बैठक कर प्रत्येक राजस्व गांव से चयनित दस-दस लोगों की एक मजबूत कमिटी बनाई जाएगी। जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।साथ ही मजबूत संगठन के बदौलत पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में फतह हासिल कर देश और प्रदेश के सेवा में अपना योगदान देती रहेगी। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुँच सरकार प्रायोजित योजनाओं की जानकारी पहुँचाये और समान रूप से लोगों को योजनाओं का लाभ ससमय प्राप्त हो इसको लेकर प्रयासरत रहे। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह,प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू,वरीय नेता कामेश्वर सिंह,विधानसभा प्रभारी नजमुल होदा, जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, महिला जिलाध्यक्ष कुशुम देवी, बनियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल, उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद, मनोज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग