चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश
एक साथ कई दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदार काफी आक्रोशित दिख रहे है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि पुछरी बाजार दिनोंदिन अपराधियों और चोर उच्चकों के लिये सेफ जोन बनता जा रहा है।मगर पुलिस-प्रशासन घटना से बेखबर रहती है।चोरी की घटना के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस गस्ती पर भी प्रश्नचिन्ह उठाया जा रहा था। पीड़ितों का कहना है कि पूर्व में बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यवसायी वर्ग के मांग पर पुछरी बाजार पर पुलिस चौकी खोली गई थी। मगर विगत एक वर्षो से पुलिस चौकी को उठा लिया गया। जिसके बाद से चोरी और आपराधिक घटनाओं में लगातार बृद्धि हुई है। दुकानदार एक बार फिर से पुछरी बाजार पर पुलिस चौकी बहाल करने को लेकर मुखर दिखे।
चार दिन पूर्व भी हुई थी इसी तरह की घटना।
अंचल क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार पर गत शनिवार की रात्रि भी इसी तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मोबाईल दुकान, ज्वेलरी दुकान सहित आधा दर्जन दुकानों का शटर काट हजारों रुपये मूल्य की सामग्री की चोरी कर ली गई थी।हालांकि पुछरी में हुई चोरी की घटना को भी सहाजितपुर की घटना की तरह से ही अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक गैंग दोनों घटना में संलिप्त है। बहरहाल पुलिस सभी विंदुओं को ध्यान में रख मामले के अनुसंधान में जुटी है। इधर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यवसायी सहित आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग