राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़क दुर्घटना में घायल जदयू के पंचायत स्तरीय अध्यक्ष की ईलाज के दौरान पीएमसीएच में हुई मौत

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में घायल जदयू के पंचायत अध्यक्ष की मृत्यु ईलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में हो गयी। मृतक पिण्डरा निवासी रामप्रसाद शर्मा का तीस वर्षीय पुत्र संजीव शर्मा है। वह सोमवार की शाम अपने पुत्र के साथ साईकिल से बाजार जा रहा था। तभी गांव के निकट ही एनएच 331 पर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने जोड़दार टक्कड़ मार दी थी। घटना में पिता पुत्र दोनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो ने आनन फानन में जख्मी को अस्पताल लाया। जहां से बेहत्तर ईलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया था। जहां ईलाज चल रही थी। भजापा नेता अजित सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को सिर एवं पेट में काफी चोट आयी थी। पंचायत अध्यक्ष की मौत की सूचना मिलते ही मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों व का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जदयू के जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।