राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्रखंड से लेकर पंचायत तक जदयू करेगा संगठन मजबूत: प्रदेश उपाध्यक्ष

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक बुधवार को मेला बाजार जदयू प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सारण जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक मनजीत सिंह,सारण जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर, वरीय जदयू नेता कामेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष व मढ़ौरा विधानसभा प्रत्याशी अलताफ आलम राजू,सारण महिला जिलाध्यक्ष कुसुम देवी का स्वागत फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।वही मौके पर प्रखंड़ अध्यक्ष रामाधार सिंह,युवा अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, महासचिव सविता सिंह, समाजसेवी अधिवक्ता सरोज कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामधार सिंह ने किया।बैठक में पार्टी की विचारधारा के साथ सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराने पर चर्चा की गई। इसके लिए जिला से लेकर ग्रामीण स्तर तक के जदयू कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है।समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह सारण संगठन प्रभारी पूर्व विधायक मनजीत सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रखंड से पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है।इसका देन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही हैं उन्होंने बिहार को देश के नक्शे पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार की योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने को कहा। जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने पार्टी के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तन्मयता से संगठन को मजबूत करने की अपील की।