पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर लकड़ी को ग्राइंडर से काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन छटकने के दौरान एक शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मशरक यदु मोड़ निवासी प्रभुनाथ तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र सुनील तिवारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार किया। वही परिजनों ने बताया कि पिता प्रभुनाथ तिवारी के द्वारा लकड़ी को ग्राइंडर मशीन से काटा जा रहा था तभी उनके बेटे सुनील तिवारी द्वारा ग्राइंडर मशीन लेकर लकड़ी काटने जाने लगा उसी दौरान मशीन छटकने से पैर बुरी तरह कटकर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग