नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के शेखपुरा पंचायत स्थित मिडिल स्कूल चंद्रपुरा के परिसर में प्रो कबड्डी लीग मैच का आयोजन हुआ। इस मैच में चार कबड्डी टीम के भाग लिया। मुख्यअतिथि पूर्व मुखिया लाल बाबू राय ने मैच का उद्घाटन फीता काटकर किया।जहाँ चंदपुरा कबड्डी टीम व शेखपुरा कबड्डी टीम ने फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खेल का जबरदस्त प्रदर्शन किया। जहा चंदपुरा के खिलाड़ी ने 31 प्वाइंट जबकि शेखपुरा के खिलाड़ियों ने 51 प्वाइंट बनाकर 20 प्वाइंट से विजयी हुए।आगत अतिथियो ने विजयी खिलाड़ियों को कप प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर बिद्यालय के एचएम शिव कुमार सिंह,कांग्रेस नेता रविन्द्र राय, इसहक मिया, चन्देश्वर पाण्डेय, मुकेश कुमार, राम बाबू राय, संजीव कुमार, सुरेश बारी, चन्देश्वर पाण्डेय समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग