नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय जवाहर बाग अमनौर के सुप्रशिद्ध सर्वोदय मेला में नवरात्रि के कलश स्थापना व दुर्गा पूजन को लेकर बुधवार अमावस्या के दिन मिट्टी कोराइ व जलभरी यात्रा निकाली गई।इस दौरान सैकड़ो महिला जलभरी में शामिल हुए,गाजे बजे के साथ सभी हाथों में पताखा लिए माता रानी की जय,जय करा करते हुए जा रहे थे।जो अमनौर से चलकर गोसी अमनौर होते हुए गुना छपरा परसुरामपुर दियारा इलाका गण्डकी किनारे पहुचे,जहाँ आचार्य शीला नाथ उपाध्याय गुरदेल बाबा ने मंत्रोउच्चारन के साथ गंगा पूजन कराया, इसके बाद गंगा की मिट्टी व पानी कलश में लेकर पूजा स्थल से लौटे।मेला सचिव तेज प्रताप सिंह अनमोल,व युवा नेता रणधीर कुमार ने बताया कि सर्वोदय मेला का आयोजन देश के आजादी के पहले से लगा आ रहा है। मेला एकम से लेकर पूर्णिमा तक आयोजित होती है।इस मेले में दूर दूर से लोग घूमने आते है।दस दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहता है। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, सतेंदर प्रसाद, मनोज राय, देवा सिंह, दीपक राय , राहुल राय, पप्पू राय, राहुल प्रसाद , संतोष शर्मा समेत सैकड़ो महिलाए शामिल थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग