पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षा रोपण
अमनौर(सारण)। पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम सहित पुलिस पदाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्य किया। जिसमे आम, अमरुद, जामुन आदि फलदार पौधारोपण किया गया। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने कहा की वृक्ष से जीवन का बहुत गहरा सबन्ध है,पेड़ है तो ऑक्सीजन है,पेड़ है तो जल है, पेड़ से हरियाली और पर्यावरण है। इसलिए पेड़ है तो जीवन है, हर व्यक्ति को अपने जीवन भर में कुछ ना कुछ पौधा लगाना चाहिए। इस मौके पर एसआई आजाद ख़ान, चन्देश्वरी यादव, मीना देवी, अर्जुन राम,अरुण राय, सरोज राय, जयराम,राम सहित कई सिपाही शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग